
बलिया मुठभेड़ में हत्या का आरोपी गिरफ्तार, बांए पैर में लगी गोली
बारात जाने के लिए घर से कहकर निकला था किशोर, बगीचे में मिला था शव
किशोर की निर्मम तरीके से ईट से कूंचकर की गई थी हत्या
बलिया। हल्दी पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को बुधवार की तड़के मुठभेड़ के दौरान आत्मरक्षार्थ गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। गोली आरोपी के बाएं पैर में लगी है। आरोपी को इलाज के लिए सीएचसी सोनवानी भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पूछताछ में पकड़े गए अरोपी ने अपना नाम व पता आरोपी मनोज यादव पुत्र शिवधारी यादव निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी जनपद बलिया बताया।



पुलिस के अनुसार मुखबिर 5से सूचना मिली कि हत्या के मामले में वांछित आरोपी मुडाडीह से सोनवानी जाने वाले मार्ग पर हनुमान मंदिर से करीब 300 मीटर पश्चिम मौजूद है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई जो उसके बाएं पैर में जा लगी। पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने नौ मार्च 2026 की रात रौनक यादव उर्फ नकी यादव पुत्र नंदजी यादव निवासी बबुआपुर कठही, थाना हल्दी जनपद बलिया की हत्या कर फरार हो गया था। इस बाबत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपाशंकर ने बताया कि हल्दी पुलिस ने मूठभेड़ में आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई करते हुए हत्या के वांछित आरोपी पर गोली चलाई जो उसके बांए पैर में लगी है।जिसका इलाज सीएचसी सोनवानी में चल रही है।


बता दे कि बबुआपुर निवासी नंदजी यादव का 15 वर्षीय पुत्र रौनक यादव उर्फ नकी यादव सोमवार की शाम घर से यह कहकर निकला था कि वह बारात जा रहा है। देर रात बारात लौट आई, लेकिन रितेश घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गई और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। लेकिन उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह घर से करीब 250 मीटर दूर स्थित एक छोटे से बगीचे में रौनक का शव क्षत-विक्षत अवस्था में ग्रामीणों ने देखा था। जिसके हत्या ईंट से कूंचकर की थी। आरोपी व घायल मनोज यादव और पीड़ित दोनों पाटीदार है। दोनों के बीच पैतृक जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।