आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रख सड़क किया जाम

Spread the love

आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने सड़क पर शव रख सड़क किया जाम

अधिकारियों के कार्रवाई के आश्वासन पर जाम किया समाप्त

सब्जी बेचने को लेकर मारपीट में धनजी की हुई थी मौत


बलिया। सब्जी बेचने को लेकर हुई मारपीट में घायल रेवती कस्बा के वार्ड नंबर – 6 निवासी धनजी तुरहा (50) की मौत के बाद माहौल गमगीन हो गया। पोस्टमार्टम के बाद सोमवार की शाम शव घर पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और मोहल्ले के लोगों ने हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर त्रिमुहानी सड़क पर शव रखकर धरना शुरू कर दिया। इसके चलते सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। परिजनों का कहना था कि जब तक सभी आरोपियो की गिरफ्तारी नहीं हो जाती तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।

बताया जा रहा है कि रविवार की रात कस्बा रेवती स्थित बीज गोदाम के समीप सब्जी बेचने को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया, जिसमें धनजी तुरहा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव पहुंचा वैसे ही परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। उधर, रेवती थानाध्यक्ष के अलावा सीओ बैरिया फहीम कुरेशी के नेतृत्व में थानाध्यक्ष बैरिया राजेन्द्र प्रताप सिंह, दोकटी थानाध्यक्ष प्रशांत चौधरी तथा चाइल्ड थाना के राजेश बहादुर सिंह सहित पुलिस बल मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। इस बाबत बैरिया सीओ मो फहीम ने बताया कि इस मामले में चार नामजद आरोपियो में से दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और बाकी दो आरोपियो की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस के आश्वासन के बाद करीब आधे घंटे बाद परिजनों ने धरना समाप्त कर दिया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *