दरोगा की कार विद्युत पोल तोड़कर खाई में पलटी

Spread the love

दरोगा की कार विद्युत पोल तोड़कर खाई में पलटी

बलिया। मनियर थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के पास गुरुवार की देर रात दरोगा की कार विद्युत पोल तोड़ते हुए खाई में पलट गई। टक्कर इतना जोरदार था कि विद्युत खंभा तीन टुकड़ा में तब्दील हो गया। मिली जानकारी के अनुसार मनियर।थाना क्षेत्र के घोघा चट्टी के समीप कार खाई में पलट गई। हादसे से पहले कार विद्युत पोल से टकराई, जिससे खंभा तीन टुकड़ों में टूट गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना रात में हुई, जब सब लोग सो चुके थे वाहन अनियंत्रित हो गया।सूचना मिलते ही मनियर थाने की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी कौशल कुमार पाठक ने बताया, यह कार बैरिया क्षेत्र के रहने वाले एक दरोगा की है।  वह रात में ही सफर कर रहे थे। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ है।क्षतिग्रस्त खंभे के कारण आस पास के इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *