बलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Spread the love

बलिया में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

15 फरवरी को शौच के लिए निकली नाबालिग से जबरिया किया था सामूहिक दुष्कर्म

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने बुधवार को थाने में तहरीर दिया। जिसमें उल्लेख किया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री 15 फरवरी को शाम करीब 7.30 बजे घर से बाहर अपनी बहन के साथ शौच करने गई थी, तभी रोशन यादव पुत्र विक्रम यादव, रोहित यादव पुत्र भरत यादव, लल्लू यादव पुत्र लक्ष्मण यादव, राजू यादव पुत्र छोटे लाल यादव व एक युवक नाम पता अज्ञात निवासीगण बहादुरपुर कारी थाना गड़वार जनपद बलिया मेरी पुत्री को जबरदस्ती उठाकर एकांत में ले गए और असलहा से डराते हुए मुंह बंद कर बारी-बारी से बलात्कार किया। इसके बाद गाली गलौज देते हुए मारा पिता व जान से मारने की धमकी भी दिया। तहरीर के आधार पर बुधवार को थाना गड़वार में धारा 70(2), 115(2),352,351(3) बीएनएस व 5G/6 पाक्सो एक्ट व 3(2)5 एससी एसटी के तहत रोशन यादव, रोहित यादव, लल्लू यादव, राजू यादव और एक युवक नाम पता अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुयी है। पुलिस द्वारा पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विगत एक वर्ष से आरोपी रोशन यादव एवं पीड़िता के बीच प्रेम प्रसंग की बात प्रकाश मे आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *