बलिया में 17.70 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, बोलेरो पिकअप छोड़ फरार हुआ तस्कर

Spread the love

बलिया में 17.70 लाख की अंग्रेजी शराब बरामद, बोलेरो पिकअप छोड़ फरार हुआ तस्कर

बलिया। जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बैरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक महिन्द्रा बोलेरो मैक्स पिकअप वाहन से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 17 लाख 70 हजार रुपये बताई जा रही है। वहीं अंधेरे व कोहरे का फायदा उठाते हुए तस्कर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

बैरिया पुलिस शुक्रवार को दोकटी-बैरिया बॉर्डर स्थित रेगुलेटर पुल पर संदिग्ध वाहनों को चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दोकटी मार्ग की ओर से आ रही महिन्द्रा बोलेरो मैक्स पिकअप को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक वाहन की रफ्तार बढ़ाकर भागने लगा। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर चालक सेवादास मठिया के पास खेत में वाहन खड़ा कर फरार हो गया। वाहन की तलाशी लेने पर 315 पेटियों में अंग्रेजी शराब मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 17.70 लाख रुपए बताई जा रही है। ई-चालान ऐप से जांच में वाहन नंबर यूपी60 सीटी 1187 के स्वामी का नाम नितेश कुमार पुत्र हरेराम यादव निवासी बड़का नगर मुरली छपरा, जनपद बलिया पाया गया। इस संबंध में थाना बैरिया में धारा 60(1)/63 आबकारी अधिनियम के तहत वाहन स्वामी नितेश कुमार एवं अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *