बलिया में कड़ाके ठंड के मद्देनजर दो दिन स्कूल रहेंगे बंद

Spread the love

बलिया में कड़ाके ठंड के मद्देनजर दो दिन स्कूल रहेंगे बंद

बलिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा जनपद बलिया में अत्यधिक शीतलहर, कोहरे, गलन एवं न्यूनतम तापमान में लगातार हो रही गिरावट के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं हित संरक्षण को दृष्टिगत रखते हुए जनपद बलिया के समस्त परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक विद्यालय, अशासकीय सहायता प्राप्त व अन्य समस्त बोर्डों से संचालित विद्यालयों में दिनांक 29 एवं 30 दिसंबर 2025 को छात्रों – छात्राओं का अवकाश रहेगा। वहीं समस्त शिक्षक एवं अन्य स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित रहकर शासकीय एवं विभागीय कार्यों का सम्पादन करेंगें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने समस्त विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *