
आग से चार बीघा गेहूं की फसल राख
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भरखोखा में बुधवार को अज्ञात कारणों से लगी आग में करीब साढ़े चार बीघा गेहूँ की फसल जलकर राख हो गई। संयोग अच्छा रहा कि ग्रीन एक्सप्रेस-वे की पानी का टैंकर ने आग पर काबू पा लिया। वरना बहुत से किसानों की फसलें राख हो जाती। बताया जाता है कि हल्दी निवासी सुखदेव यादव, मुखदेव यादव, रमवती देवी, ऋषिदेव यादव, लक्ष्मण सिंह, मुन्ना सिंह की फसल जल गई है। प