चोरी की बाइक व तमंचा संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

चोरी की बाइक व तमंचा संग दो अभियुक्त गिरफ्तार

बलिया। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में नरही पुलिस ने सोमवार को मुखबीर की सूचना पर उजियार घाट तिराहा के पास चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त मुर्तजा अली पुत्र शौकत अली निवासी उजियार (कुमकुम पट्टी) थाना नरही जनपद बलिया को गिरफ्तार किया। वही उसके पास से एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया। अभियुक्त के विरुद्ध आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। उधर मंगलवार को मुखबीर की सूचना पर नरही पुलिस ने जद्दुपुर सरया नदी के किनारे से अभियुक्त जयप्रकाश गुप्ता पुत्र हीरा लाल शाह निवासी मझरियां निकट एअर टेल टावर थाना औद्योगिक क्षेत्र बक्सर जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तारी किया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा बरामद किया। पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट में पंजीकृत कर न्यायालय भेज गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *