आधे दर्जन कुश्ती हुई फाइनल, शेष बराबरी पर रही

Spread the love

आधे दर्जन कुश्ती हुई फाइनल, शेष बराबरी पर रही

शरद पूर्णिमा के दिन स्व सरजू बाबा के अखाड़े पर हुआ विराट कुश्ती दंगल

बलिया। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनियर गंगापुर में स्व सरजू बाबा के आंखाडे पर शरद पूर्णिमा व बाल्मीकि जयंती के अवसर पर विराट कुश्ती दंगल का आयोजन मंगलवार की शाम संपन्न हुआ। जिसमें यूपी व बिहार के पहलवानों ने भाग लिया। इस कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में करीब 20 जोड़ी पहलवानों ने अपने अपने कला प्रदर्शन किया। जिसमें आधा दर्जन कुश्ती फाइनल रही व शेष बराबरी पर रही। इसके पूर्व मुख्य अतिथि वीरेंद्र सिंह ने फीता काटकर व पहलवानों का हाथ मिलाकर दंगल कि शुरुआत की।

कुश्ती में आशुतोष पहलवान मऊ ने भूलन मनियर, अभिजीत मिश्रा सरवां मऊ ने मंतोष रेवती, गामा पहलवान खटंगी ने महेंद्र पहलवान लाररोड देवरिया, देवानंद पहलवान मऊ ने सुजीत कुमार धसका एवं आकाश पहलवान गोपाल नगर ने अशोक पहलवान धसका को पटकनी दिया। इसके अलावा अभिजीत मिश्रा सरवां मऊ एवं डब्लू अलावलपुर, देवानंद सरवां मऊ एवं रितेश बलिया, सुमेर यादव बलिया एवं राजेंद्र पिलूई, भोलू यादव खटंगी एवं डब्लू अलावलपुर, सनी गोपाल नगर व आशुतोष मऊ, उमेश गोपाल नगर व आंचल जगदरा, अनिल गोपाल नगर व राजेश दतहां, आंचल जगदरा व राजेश दतहां, अनिल गोपाल नगर व रौनक पिलूई,आयुष अलावलपुर व दया नट धसका, रोहित दियरा टुकड़ा नंबर दो वं प्रयाग सूर्यपुरा, शुभांशु मऊ व बिट्टू गोपाल नगर की कुश्ती बराबर पर रही। वहीं पारसनाथ तिवारी, दीपक तिवारी, चंदन सिंह, सोनू यादव, रामदेव यादव, गुलगुल तिवारी, संग्राम तिवारी, अजीत तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी सहित आदि लोग व्यवस्था में लग रहे। रेफरी की भूमिका में केदार पहलवान जगदरा एवं उद्घघोषक बिहारी पहलवान रहे। कार्यक्रम के आयोजक संग्राम तिवारी ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *