
जिले में सात को राज्यपाल का आगमन, यातायात व्यवस्था रहेगा डायवर्जन
1.दुबहड़- बैरिया की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को थाना दुबहड़ के पास दिनांक 07.10.2025 को समय 06.00 बजे से 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन फेफना व नरहीं की तरफ जाना चाहते हैं, तो चिरैया मोड़ से रेवती, सहतवार, बाँसडीह ,सुखपुरा, होते हुए गडंवार(त्रिकालपुर तिराहा) से फेफना व नरहीं जायेगें । फेफना व नरही की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 12.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक वाहनों को बाँसडीह की तरफ न भेजा जाय ।
2.शंकरपुर तिराहा बाँसडीह रोड- रेवती, सहतवार, बाँसडीह की तरफ से आने वाले भारी वाहन को थाना बाँसडीह रोड के पास दिनांक 07.10.2025 को समय 06.00 बजे से 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन नरही, रसड़ा व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं, तो सुखपुरा, गड़वार (त्रिकालपुर तिराहा) होते हुए फेफना,नरहीं जायेंगे ।
3.सुखपुरा- सिकन्दरपुर से आने वाले भारी वाहनों को सुखपुरा चौराहा के पास दिनांक 07.10.2025 को समय 06.00 बजे से 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि सिकन्दरपुर से आने वाले वाहन दुबहड़ हल्दी बैरिया जाना चाहते है, तो सुखपुरा बाँसडीह सहतवार होते हुए जायेगें तथा यदि वाहन नरहीं व फेफना की तरफ जाना चाहते हैं तो सुखपुरा,गडंवार (त्रिकालपुर तिराहा) से होते हुए फेफना व नरहीं जायेगे । फेफना व नरही की तरफ जाने वाले वाहनों को VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 12.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों को बाँसडीह की तरफ न भेजा जाय ।
4.फेफना तिराहा- रसड़ा व नरहीं की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को फेफना तिराहा के पास दिनांक 07.10.2025 को समय 06.00 बजे से 22.00 बजे तक रोका जायेगा । बैरिया की तरफ जाने वाले वाहनों को VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 12.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों को बेरूआरबारी की तरफ न भेजा जाय ।
5.अगरसण्डा- गड़वार की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को अगरसण्डा के पास दिनांक 07.10.2025 को समय 06.00 बजे से 22.00 बजे तक रोका जायेगा । यदि वाहन हल्दी, बैरिया की तरफ जाना चाहते हैं तो गड़वार(त्रिकालपुर तिराहा) से सुखपुरा, बाँसडीह, सहतवार होते हुए जायेगें । बाँसडीह की तरफ जाने वाले वाहनों को VVIP कार्यक्रम के दृष्टिगत समय 12.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक भारी वाहनों को बाँसडीह की तरफ न भेजा जाय ।
6.- राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल उ0प्र0 के हेलीपैड पुलिस लाइन से कार्यक्रम स्थल जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बसन्तपुर आगमन व प्रस्थान के समय टीडी कालेज चौराहा सिविल लाइन से जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को रोडवेज तिराहा से गड़वार की डायवर्ट किया जायेगा ।
- राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उप्र के आगमन व प्रस्थान के समय सभी प्रकार के वाहनों(दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को टीडी कालेज चौराहा से मिढ्ढी, एनसीसी तिराहा, तीखमपुर रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा।
- राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उप्र के आगमन व प्रस्थान के समय सुखपुरा की तरफ से बसन्तपुर की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों(दो पहिया,तीन पहिया,चार पहिया) को सुखपुरा चौराहें से गड़वार रोड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।
- राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल, उप्र के आगमन व प्रस्थान के समय बेरुआरबारी की तरफ से आने वाले सभी प्रकार के वाहनों (दो पहिया, तीन पहिया, चार पहिया) को सुखपुरा, गड़वार की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ।