
ई-रिक्शा में कार ने मारी टक्कर, दम्पित समेत चार घायल
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के एक शोरूम के पास तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दिया। जिसमें ई-रिक्शा में सवार मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी राजेश कुमार उपाध्याय अपनी पत्नी सुनंदना उपाध्याय (40), बेटी स्मृति और आराध्या के साथ ई-रिक्शा से ब्राह्मणी भवानी के दर्शन करने आए थे। दर्शन के बाद जैसे ही वे नगर स्थित एक शोरूम के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे ई-रिक्शा पलट गया। जिससे दम्पति समेत चारों लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार का चालक शराब के नशे में मोबाइल से बात करते हुए गाड़ी चला रहा था। घायल राजेश उपाध्याय ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर SUV चालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।