मोमोज के लिए पिंटू ने सिंटू को मारा चाकू, केस दर्ज

Spread the love

मोमोज के लिए पिंटू ने सिंटू को मारा चाकू, केस दर्ज

बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के कुरेजी चट्टी पर गुरुवार की शाम मोमोज मांगने को लेकर दुकानदार और ग्राहक में विवाद हो गया। मोमोज दुकानदार ने दुकान पर रखी छूरी से हमला कर ग्राहक को घायल कर दिया। ग्राहक सिंटू राजभर की तहरीर पर दुकानदार पिंटू गुप्ता पुत्र ललन गुप्ता के विरुद्ध धारा 323, 324, 504, 506 मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार गड़वार थाना के कुरेजी निवासी पिंटू गुप्ता पुत्र ललन गुप्ता कुरेजी चट्टी पर मोमोज की दुकान चलाता है। जहां गुरुवार की देर शाम वह दुकान बंद कर रहा था, तभी ग्राहक सिंटू राजभर मोमोज मांगा। दुकानदार ने मोमोज न होने की बात कही। जिसको लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पिंटू गुप्ता ने दुकान पर रखी छुरी से ग्राहक सिंटू राजभर के गले पर हमला कर घायल कर दिया। घटना की सूचना पर सिंटू के दो दोस्त पहुंचकर पिंटू को मारने लगे। तभी गश्त कर रही गड़वार पुलिस बीच बचाव कर दोनों को हिरासत में ले लिया। इस बाबत गड़वार एसएचओ राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि घायल सिंटू की तहरीर पर दुकानदार पिंटू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *