नेपाल में फंसे टीडी कॉलेज बलिया के तीन प्रोफेसर

Spread the love

नेपाल में फंसे टीडी कॉलेज बलिया के तीन प्रोफेसर

बलिया। नगर के मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज के तीन प्रोफेसर नेपाल की राजधानी काठमांडू में फंस गए हैं। प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह, प्रोफेसर बृजेश सिंह और डॉक्टर अजीत कुमार सिंह अपने परिवार के साथ वहां एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में गए थे। प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने गुरुवार की दोपहर 1:00 बजे खुद वीडियो जारी कर यह जानकारी दी है। सम्मेलन का विषय विश्व पर्यावरण परिवर्तन और उसके प्रभाव था। तीनों प्रोफेसर्स ने इस कॉन्फ्रेंस में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। सात सितंबर को नेपाल में छात्रों ने संसद भवन का घेराव कर दिया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई।
प्रोफेसर अशोक कुमार सिंह ने एक वीडियो जारी कर बताया कि उन्हें नौ सितंबर को भारत लौटना था। वे एयरपोर्ट पहुंचे, लेकिन वहां पता चला कि सभी हवाई सेवाएं बंद हैं। मजबूरन उन्हें वापस होटल लौटना पड़ा। प्रोफेसर ने बताया कि वे कई बार भारतीय दूतावास से संपर्क कर चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई मदद नहीं मिली है। उन्होंने नेपाल में हो रही हिंसा को लेकर चिंता जताई है। साथ ही उम्मीद व्यक्त की है कि हवाई सेवाएं जल्द शुरू होंगी और वे भारत लौट पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *