
*जिला एवं प्रखंड स्तरों पर अखंड भारत ध्वज लगवाने के दिए निर्देश*


बलिया। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल बलिया के संयुक्त तत्वाधान में LIC रोड स्थित हिंदू केंद्र पर अखंड भारत कार्यक्रम मनाया गया। मुख्य अतिथि चंदेश्वर सिंह, प्रांतीय महामंत्री गोरक्ष प्रांत के द्वारा अखंड भारत के प्रत्येक बिंदु पर प्रकाश डाला गया। इस अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद व राष्ट्रीय बजरंग दल के सभी सम्मानित सदस्य गण सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि ने जिलाध्यक्ष प्रदीप रस्तोगी को त्रिशूल दीक्षा प्रदान की गई और सभी को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। कार्यकर्ताओं, सभी सदस्य एवं पदाधिकारी को जिला एवं प्रखंड स्तरों पर अखंड भारत ध्वज लगवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रशांत पांडेय, विशाल, रवींद्रनाथ यादव, नगर उपाध्यक्ष सौरव मिश्रा, कार्यकारिणी अध्यक्ष बबलू पटना, प्रखंड अध्यक्ष आशुतोष ठाकुर, जिला महामंत्री एवं समस्त पदाधिकारी मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी के प्रति अभार जताया।