
अज्ञात कारणों से झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान राख
बलिया। दुबहड़ थाना क्षेत्र के चकिया के बारी (जनाड़ी) में गुरुवार की देर रात अज्ञात कारणों से लगा आग में एक रिहायशी झोपड़ी जलकर राख हो गई। वही उसमें रखा हजारों रुपए के गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया।


मिली जानकारी के अनुसार चकिया के बारी (जनाड़ी) निवासी सोनू यादव पुत्र मुन्ना यादव प्रतिदिन की भांति गुरुवार की रात अपने परिवार के साथ रिहायशी झोपड़ी में भोजन कर सो रहे थे। इसी बीच रात करीब एक बजे अज्ञात कारणों से झोपड़ी में आग लग गई। सोनू यादव की मां देवंती देवी ने बताया कि गर्मी और उमस होने के कारण मुझे महसूस हुआ की बगल वाली झोपड़ी से धुआ निकल रहा है। जिसे मैं देखकर शोर मचाना शुरू कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद जिसे जो भी साधन मिला, उसके सहारे पानी डालकर आग बुझाने में जुट गया। काफी प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा हजारों का गृहस्थी का सामान आग की भेंट चढ़ गया। झोपड़ी जलने के बाद पीड़ित का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। घटना की जानकारी होते ही ग्राम प्रधान विनोद पासवान ने लेखपाल सहित संबंधित अधिकारियों को सूचित किया तथा यथासंभव पीड़ित परिवार की सहायता की।