
राजस्व, पुलिस व ग्राम विकास टीम पर हमला, दो कांस्टेबल घायल
मझवलिया गांव में नाली निर्माण के वक्त हुआ हमला
बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव में बुधवार की दोपहर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार के निर्देश पर नाली निर्माण कराने गई राजस्व, पुलिस व ग्राम विकास टीम पर छत के ऊपर से ईट, पत्थर, सीसी बोतल से हमला कर दिया। जिसमें दो कांस्टेबल घायल हो गए। पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लेकर चालान करउप जिलाधिकारी न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को जेल भेज दिया गया। वहीं दर्जनों अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार मझवलिया गांव में लंबे समय नाली का विवाद चल रहा था। कई बार राजस्व व ग्राम विकास विभाग की टीम मौके पर जाकर मामले को हल करने में लगी हुई थी, लेकिन एक पक्ष नाली निर्माण नहीं होने दे रहा था।बुधवार को पुनः राजस्व, पुलिस विभाग व ग्राम विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर सड़क के बीचो-बीच नाली निर्माण के लिए जैसे ही काम शुरू कराई।दूसरे पक्ष के लोगों ने छत से ईट, पत्थर व सीसी बोतल से हमला कर दिया। जिसमें सिपाही आयुष सिंह व विनोद कुमार घायल हो गए। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने दौड़कर सभी आरोपियों को पकड़ लिया। उधर घायल सिपाही को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर ले गए।जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर आयुष सिंह को जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस बाबत सिकंदरपुर प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सिंह ने बताया कि मझवलिया गांव के सचिव प्रमोद कुमार सिंह के प्रार्थना पत्र पर नाली निर्माण के लिए राजस्व विभाग व पुलिस की टीम मौके पर गई थी। अभी वार्ता चल ही रहा था कि एक पक्ष के लोगों ने छत से हमला कर दिया। जिसमें दो कांस्टेबल घायल हैं। जिसमें एक कांस्टेबल का हालत गंभीर है, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस ने इन्हें किया गिरफ्तार
बलिया। पुलिस ने मन्नू दुबे पुत्र सुधाकर दुबे, मनोहर लाल पुत्र स्वर्गीय महेश प्रसाद, पुष्पा देवी पत्नी मनोहर लाल, आरती देवी पत्नी सुधाकर, सलोनी पुत्री सुधाकर, सीता देवी पत्नी हीरा गोड़, शिवमुनि पत्नी सुरेश चंद्र साहनी, सुरेश चंद्र पुत्र चंद्रदीप साहनी को गिरफ्तार किया।