दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण

Spread the love

दलित किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के दो आरोपियों ने कोर्ट में किया समर्पण

पॉक्सो कोर्ट ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने का दिया आदेश

टुटुआरी गांव में दलित किशोरी के साथ आरोपियों ने किया था सामूहिक दुष्कर्म, फिर की हत्या

एससी-एसटी मामले में सुलह नहीं करने पर घटना को दिया अंजाम

बलिया। दलित किशोरी के साथ एक सप्ताह पूर्व नरही थाना क्षेत्र टुटुआरी गांव में हुए सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में आरोपी विक्की राय उर्फ सत्येंद्र राय पुत्र बिहारी राय टुटुआरी नरही व डिसू राय पुत्र विनय राय टुटुआरी नरही ने विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से न्यायालय ने उन्हें जेल भेजने का आदेश दे दिया। इसके बाद उन्हें मऊ जेल भेज दिया गया।

अभियोजन के मुताबिक वादिनी ने थाने में तहरीर दर्ज कराई थी कि नरही थाना क्षेत्र टुटुआरी गांव में एससी/एसटी एक्ट के मुकदमे में सुलह करने के लिए आरोपी बब्लू राय, विक्की राय , डिसू राय व रामजी राय ने दबाव बनाया। जब हम लोग नहीं माने तो ये लोग चार जुलाई 2025 को दिन में करीब दो बजे मेरे डेरे पर गए, जहां मेरी 12 वर्षीय पुत्री अकेली थी। मैं धान रोपने गई थी और बहु अपने मायके गई हुई थी। जबकि मेरे पति भी घर पर नहीं थे। जिसका फायदा उठाकर चारो ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इससे भी मन नहीं भरा तो उसको हत्या करके आत्महत्या का रूप देने के लिए फांसी पर लटका दिया। इस मामले में आरोपी विक्की राय उर्फ सत्येंद्र राय पुत्र बिहारी राय टुटुआरी नरही व डिसू राय पुत्र विनय राय टुटुआरी नरही ने अपने अधिवक्ता के साथ पुलिस की गाड़ी में बैठकर विशेष न्यायाधीश पाक्सो कोर्ट संख्या (8) प्रथमकांत के न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया। जहां से अदालत ने उन्हें मऊ जेल भेजने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *