एचटी विद्युत तार खींचते वक्त पोल टूटा, लाइनमैन हुआ घायल

Spread the love

एचटी विद्युत तार खींचते वक्त पोल टूटा, लाइनमैन हुआ घायल
बलिया। विद्युत पोल पर चढ़कर तार जोड़ते समय पोल टूट जाने के कारण लाइनमैन नीचे गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोग उसे पीएचसी मनियर ले गए, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नावट नंबर-2 गंगापुर पोखरा के पास शुक्रवार को करीब दस बजे 11000 वोल्टेज का तार टूट कर गिर गया था। जिसकी शिकायत पर करीब शुक्रवार की दोपहर बारह बजे पावर हाउस मनियर के संविदा कर्मचारी मनियर कस्बा के वार्ड-13 बीएसएनएल निवासी मंजीत वर्मा उर्फ राजू 40 वर्ष पुत्र दधीबल वर्मा पोल पर चढ़कर तार जोड़ रहे थे। इस दौरान तार टाइट करते समय पोल टूट कर नीचे गिर गया। जिससे लाइनमैन 15 फीट नीचे गिर गया और गम्भीर रूप से घायल हो गया।
साथ काम कर रहे कर्मचारी व गांव के लोग उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए, जहां पर डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं सूचना के बाद विद्युत विभाग के जेई सहित अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *