
एसपी ने मुख्य आरक्षी समेत तीन को किया निलंबित
बलिया। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार की देर रात बैरिया थाने में तैनात आरक्षी मनीष गोड़ एवं आरक्षी प्रियव्रत गोड़ द्वारा चोरी की मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने के लिए एक युवक को पुलिस चौकी बैरिया पर बुलाकर दुर्व्यवहार करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। उधर, थाना नगरा पर तैनात मुख्य आरक्षी अजय कुमार त्रिपाठी को पुछताछ के लिए थाना कार्यालय में बैठाए जाने के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने, कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है।