
UPSC परीक्षा में बलिया की शक्ति दूबे बनी टॉपर, जिले का नाम किया रोशन
बलिया के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी की रहने वाली है शक्ति दूबे
बलिया। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) में ऑल इंडिया में टॉप रैंक हासिल कर बलिया की बेटी शक्ति दुबे ने जनपद का मान बढ़ाने है। बैरिया तहसील क्षेत्र के रामपुर (वाजिदपुर) दोकटी की रहने वाली शक्ति दूबे साल 2018 से UPSC की तैयारी कर रही थी। लक्ष्य के प्रति ईमानदारी से कड़ी मेहनत के बदौलत सफलता की शिखर पर पहुंची शक्ति दूबे शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है। परिणाम आने के बाद घर में खुशी का माहौल है। परिजन व रिश्तेदार एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। वही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।


UPSC टॉपर शक्ति दुबे अपने परिवार के साथ प्रयागराज में रहती हैं। उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से की। इसके बाद, उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन के लिए बनारस विश्वविद्यालय का चयन किया और वहां बायोकेमिस्ट्री विषय में अपनी पढ़ाई की। शक्ति ने अपनी UPSC की तैयारी 2018 से शुरू की थी और अब उनका यह कठिन परिश्रम सफल हुआ है। उनके साथ हर्षिता गोयल ने दूसरा और डोंगरे अर्चित पराग ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।
परीक्षा की टॉप 10 सूची
1- शक्ति दुबे
2- हर्षिता गोयल
3- डोंगरे अर्चित पराग
4- शाह मार्गी चिराग
5- आकाश गर्ग
6- कोमल पुनिया
7- आयुषी बंसल
8- राज कृष्ण झा
9- आदित्य विक्रम अग्रवाल
10- मयंक त्रिपाठी