
आग से दो दर्जन झोपड़ियां व सामान राख, एक भैंस झुलसी
बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर गांव के बिंद बस्ती में रविवार की दोपहर लगी आग में दो दर्जन झोपड़ियां जलकर राख हो गई। घटना उस समय हुई जब बस्ती के लोग अपने खेतों में काम कर रहे थे। इस दौरान ही उनकी झोपड़ियों से आग की लपटें निकलने लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सभी सामान जलकर राख हो गया था। आग में कबूतरी देवी, भीम, धमेंद्र, राजबिहारी, श्रवण प्रसाद, रमेश प्रसाद, श्रीकांत, लक्ष्मण, हरेराम, मुन्ना, नमी, ठाकुर, ललन, राजदेव, श्याम बिहारी, अखिलेश, विजय की झोपड़िया जलकर राख हो गयी। लक्ष्मण की एक भैंस गम्भीर रूप से झुलस गयी। झोपड़ियों में रखा अनाज, बिस्तर, साइकिल व अन्य जरूरी सामान जल गया।