बलिया में डूबे मछुआरे का नौरंगा घाट पर मिला शव

Spread the love

बलिया में डूबे मछुआरे का नौरंगा घाट पर मिला शव

मछली मारते वक्त डूब गया था मछुआरा

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के नौरंगा गंगा घाट पर सोमवार को मछली मारते वक्त अशोक साहनी (53) पुत्र विश्वनाथ साहनी गंगा में डूब गया। उसके साथियों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। स्थानीय नाविकों व कुछ युवाओं द्वारा गंगा में खोजबीन करने पर मंगलवार को नौरंगा तट से कुछ दूरी पर उसका शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना के बाद परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बिहार के सारण जनपद अंतर्गत मांझी थाना क्षेत्र के छोटकी फुलवरिया निवासी अशोक साहनी नौरंगा घाट पर मछली मारने का काम करता था। इसी से उसके परिवार का जीविकोपार्जन चलता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *