
शिकायतकर्ता के खाते में लौटाए 72098 रुपया
बलिया। शनिवार को साइबर टीम ने शिकायतकर्ता संतोष कुमार गुप्ता के खाते में धोखाधड़ी के 72098 रुपए को वापस कराया। जिसके बाद शिकायतकर्ता ने जनपदीय पुलिस तथा साइबर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। बता दे कि सात जनवरी 2025 को शिकायतकर्ता संतोष कुमार गुप्ता पुत्र अनन्त भगवान निवासी कृष्णानगर थाना कोतवाली जनपद बलिया द्वारा थाना साइबर क्राइम कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें शिकायतकर्ता द्वारा बताया गया कि उसके भारतीय स्टेट बैंक खाते से 25 जनवरी 2025 को कुल-72098 रुपया फर्जी तरीके से धोखा देकर स्थानान्तरण कर लिया गया है। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर टीम ने शिकायतकर्ता के खाते में धोखाधड़ी के पूरे पैसे वापस कराया।