
मकर संक्रांति पर जिले के विभिन्न घाटों पर हजारों ने लगाई आस्था की डुबकी
स्नान कर पुरोहित व गरीबों को किया दान
– सुरक्षा के मद्देनजर विभिन्न घाटों पर पुलिस रही मुश्तैद
बलिया। मकर सक्रांति पर्व जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। मंगलवार की भोर से ही लोग गंगा, सरयू नदी के घाटों पर स्नान को पहुंचे और नदी में डुबकी लगाने के बाद सूर्य भगवान को जल अर्पण कर गंगा व सरयू की पूजा की। तत्पश्चात श्रद्घालुओं ने गंगा तट पर मौजूद ब्राह्मणों व गरीबों को तिल, चावल, तिलवा, गुड़, उड़द की दाल आदि छूकर दान किया। इसके बाद आसपास के मंदिरों में पूजन-अर्चन कर अपने-अपने पुरोहितों को अपनी शक्ति के अनुसार दान पुण्य किया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर अपने-अपने क्षेत्र के घाटों पर
पुलिस तैनात रही। नगर के शिवरामपुर घाट, कीनाराम घाट, माल्देपुर घाट, उजियार घाट, भरौली घाट, मझौवा घाट, पचरूखिया घाट, हुकुम छपरा घाट आदि स्थानों पर आस्था की डुबकी लगाई।