
घर का रखवाली करने वाला ही निकला चोर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बलिया। बुधवार को बांसडीहरोड पुलिस ने चोरी से सम्बन्धित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वही उसके कब्जे से 3660 रुपये नगद बरामद किया गया। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय चालान कर दिया।
पुलिस के अनुसार 20 मई रघुनाथपुर गांव निवासी माधुरी सिंह अपने पुरे परिवार के साथ दवा इलाज के लिए गोरखपुर गयी हुई थी। घर की देखरेख हेतु अपने पड़ोस के लल्लु तुरहा पुत्र बड़क तुरहा को अपने मुख्य दरवाजे की चाभी दे दी थी। जब वह अगले दिन घर लौटी तो देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा है और कीमती सामान गायब थे। उन्होंने घर का देखरेख कर रहे लल्लु तुरहा पर चोरी का आरोप लगाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गयी। बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर वाछिंत अभियुक्त मंतोष कुमार प्रसाद उर्फ लल्लु तुरहा पुत्र शिव प्रसाद उर्फ बड़का तुरहा निवासी रघुनाथपुर थाना बांसडीह रोड को रघुनाथपुर से आमघाट की ओर जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया।