पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व एमएलए व अधिवक्ता स्व. शम्भूनाथ चौधरी

Spread the love

पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व एमएलए व अधिवक्ता स्व शम्भूनाथ चौधरी

जवाब देने के बजाय आलोचना कर समय बिता रही भाजपा: सनातन





बलिया। कलेक्ट्रेट स्थित अधिवक्ता भवन सभागार में सोमवार की दोपहर दो बजे समाजादी नेता एवं बलिया सदर के पूर्व विधायक व अधिवक्ता स्व. शम्भूनाथ चैधरी की पुण्यतिथि सादगीपूर्वक मनाई गई। इस दौरान बतौर मुख्य अ​तिथि सासंद सनातन पांडेय ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।






सांसद सनातन पांडेय ने वर्तमान राजनीति के गिरावट पर चर्चा करते हुए कहा कि आज की राजनीतिक गिरावट का कारण नेताओं के नौकरशाही के आगे कठपुतली बनने का है। भाजपा सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह एक तानाशाही सरकार है। सरकार संसद में विपक्ष के सवालों का जवाब न देकर विपक्ष की आलोचना करने में ही संसद का समय बीता रही है। कहा कि भाजपा सरकार अंहकारी सरकार है। ऐसी अंहकारी सरकार के खिलाफ युवाओं को संघर्ष नायक शम्भूनाथ चौधरी से प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके विचार, प्रेरणा के श्रोत है। अधिवक्ता पाण्डेय गोविन्द ने कहा कि शम्भूनाथ चौधरी जनसंघर्षों के नेता थे। संघर्ष करने वालों की कहानी हमेशा इतिहास बनती है। उन्होने समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण और शम्भूनाथ चौधरी के साथ किये गये अपने जनसंघर्षों को साक्षा किया। वहीं द्विजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि शम्भूनाथ चैधरी का जीवन हमेशा संघर्ष और सादगी में बिता। आज समय की जरूरत है, भ्रष्टाचार एवं तानाशाही के खिलाफ युवा वर्ग संघर्ष के बदौलत अपनी पहचान बनावे। इस मौके पर लक्ष्मण गुप्ता, बरमेश्वर प्रधान, रामजी गुप्ता, राजेन्द्र चैधरी एडवोकेट, रामाशंकर तिवारी, रविन्द्र यादव, सूरज समदर्शी, सुरेश शाह, सुबाष यादव, गणेश यादव, राजन कन्नौजिया, दिनेश यादव, राजेश गोंड, सुनील, रामकुमार यादव, रमेश आदि लोगों ने विचार रखा। अध्यक्षता स्वतंत्रता सेनानी रामविचार पाण्डेय एवं संचालन कार्यक्रम के आयोजक लक्ष्मण यादव तथा आभार कलेक्ट्रेट बार के महासचिव चन्द्रशेखर यादव ने व्यक्त किया।





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *