
नंदीग्राम मेले की तीसरी नेत्र से हो रही निगहबानी
20 सीसीटीवी कैमरे से पूरे मेले क्षेत्र की हो रही मानिटरिंग
बलिया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भगृ मुनि के शिष्य दर्दर मुनि के नाम पर लगने वाले ददरी मेला के नंदीग्राम मेला की शुरूआत दीपावली व भैया दूज के बाद हो गया है। नंदीग्राम मेले आए पशुपालकों व व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस महकमा चप्पे—चप्पे पर मुश्तैद है। इसके अलावा पूरे नंदीाग्राम मेले में 20 सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगहबानी की जा रही है। यह कैमरे किसी भी क्षेत्र से मेले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्याक्ति को कैद कर ले रहा है। इसके अलावा कैमरे में वाइस रिकार्डिंग भी है। जिसके कारण मेले के अंदर कोई भी परिंदा पर तक नहीं मार सकता है। इसके साथ ही जगह—जगह नंदीग्राम मेला प्रभारी का मोबाइल नंबर भी बैनर व होर्डिंग पर अंकित किया गया है। ताकि कोई भी व्यक्ति किसी प्रकार की असुविधा होने पर संपर्क कर सकता है। इस बाबत नन्दीग्राम के मेला प्रभारी अमरजीत यादव ने बताया कि पूरे मेला एरिया में 20 कैमरे लगाए गए हैं। जिससे हर एंगल से निगहबानी की जा रही है। इसमें कोई भी परिंदा पर नहीं मार सकता।