मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रालि बलिया का उठाएगी बायो मेडिकल वेस्ट

Spread the love

मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रालि बलिया का उठाएगी बायो मेडिकल वेस्ट

बलिया। पर्यावरणीय स्वीकृति हेतु प्रस्तुत संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रालि की सुनवाई त्रिभुवन, मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया की अध्यक्षता में तथा क्षेत्रीय कार्यालय, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ द्वारा प्लाट नं0-1381, मून छपरा, परगना खरीद, तहसील-बलिया, जनपद-बलिया की सुनवाई प्रस्तावित स्थल पर हुई। सुनवाई के समय क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों द्वारा संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। लोगों के समक्ष तमाम सवालों के बाद बलिया बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के लिए संयुक्त जैव चिकित्सा अपशिष्ट उपचार संस्था मेसर्स संगम मेडीसर्व प्रालि का चयन किया गया। इस बार नये सत्र का बायो मेडिकल वेस्ट यही संस्था उठाएगी।

Slide :

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow


अधिकतर लोगों द्वारा प्लाण्ट के संचालन होने पर रोजगार एवं वायु प्रदूषण से सम्बन्धित प्रश्न पूछे गये। मौके पर उपस्थित प्लाण्ट के प्रबन्ध निदेशक हरिओम द्विवेदी द्वारा आश्वासन दिया गया कि क्षेत्र के लोगों को प्लाण्ट में रोजगार हेतु प्राथमिकता दी जाएगी। प्लाण्ट से होने वाले जल, वायु एवं ध्वानि प्रदूषण के सम्बन्ध में क्षेत्रीय अधिकारी, उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ द्वारा अवगत कराया गया कि प्लाण्ट में जल, वायु एवं ध्वनि प्रदूषण नियंत्रण की पूर्ण व्यवस्था स्थापित की जाएगी। इस मौके पर हरिओम द्विवेदी, प्रबन्ध निदेशक प्लाण्ट तथा अजीत कुमार सुमन, क्षेत्रीय अधिकारी, ओएच सिद्दीकी, सहायक वैज्ञानिक अधिकारी तथानवीन कुमार, प्रयोगशाला सहायक उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, आजमगढ़ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *