बलिया में मामी के प्यार में पागल भांजा जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ा

Spread the love

बलिया में मामी के प्यार में पागल भांजा जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ा

सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव का है मामला

बसंती के प्यार में शोले का वीरू पहले लगाई फांसी, फिर बरगद के पेड़ पर चढ़ा

पुलिस के घण्टो प्रयास के बाद पेड़ से नीचे उतरा शोले फिल्म का वीरू





बलिया। आपने शोले फिल्म में बसंती के प्यार में वीरू पानी की टंकी पर चढ़ जाता है और किसी तरह ग्रामीण व पुलिस वालों के समझाने पर नीचे उतरता है। ऐसे ही एक यूपी के बलिया जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव में शनिवार को घटना देखने को मिली। जहां एक युवक सगी मामी के प्यार में पागल होकर जान देने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। यह देख वहा सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। गांव के लोग व परिजनों ने पुलिस को सुचना दे घटना की जानकारी दी। सुचना मिलते ही पुलिस फोर्स के साथ ही अग्नि समन की गाडी भी मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष सुखपुरा योगेंद्र प्रसाद सिंह, चौकी इंचार्ज अखिलेश सिंह आदि के घंटो समझाने के बाद वह किसी तरह रोते हुए पेड़ से नीचे उतरा, तब जाकर पुलिस व परिजनों ने राहत की सांस ली।





कहा गया है की प्यार अँधा होता है, प्यार में लोग इतने अंधे हो जाते हैं कि उन्हें सही गलत, ऊंच नीच कुछ भी दिखाई नहीं देता है। यहाँ तक कि उन्हें समाज का भी कोई डर भय नहीं होता। जिसका जीता जागता उदाहरण सुखपुरा थाना के मिढ्ढा में शनिवार को देखने को मिला। जहाँ मिड्ढा निवासी अजय राजभर पुत्र कीनू राजभर
अपनी ही सगी मामी से एक तरफा प्यार में इस कदर पागल हो गया की उससे विवाह न होने की स्थिति में पहले फांसी लगाने लगा। किसी तरह परिजनों के समझाने पर माना। फिर शनिवार की सुबह पुनः आरके. आईटीआई स्कूल के पीछे बाबा बॉसपाली के स्थान स्थित विशाल बरगद के पेड़ की सबसे ऊंची डाल पर चढ़ विवाह न होने की स्थिति में उससे कूद कर मरने की धमकी देने लगा। यह देख वहाँ लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई। पहले तो परिजन व ग्रामीण काफी समझाने का प्रयास किये, लेकिन जब नहीं माना तो घटना की सुचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस व अग्निशमन की गाडी मौके पर पहुंच उसे नीचे उतरने के लिए काफी मान मनौवल करने लगी। लेकिन वह मामी से विवाह करने सिवाय कोई बात सुनने को तैयार नहीं था। घंटो पुलिस के प्रयास के बाद वह किसी तरह रोते हुए नीचे उतरा तब जाकर लोगों ने राहत कि सांस ली। पेड़ से उतरने के बाद पुलिस उसे अपने साथ सुखपुरा थाने पर लेकर चली गयी। क्षेत्र में इस समय इस घटना की चर्चा जोरो पर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *