मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

Spread the love

मंकीपॉक्स को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी

विदेश से लौटे एक व्यक्ति में दिखे मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण

एनसीडीसी की जांच रिपोर्ट आने के बाद मंकीपॉक्स हो सकेगी पुष्टि

दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स वायरस के लक्षण से जुड़े बात की पुष्टि रविवार को की है। यह मामला सामने आते ही मरीज को तुरंत आइसोलेट करके एनसीडीसी में जरूरी टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। हालांकि इसकी पुष्टि एनसीडीसी की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले व्यक्ति विदेश से आया था।

मरीज की कैसी है हालत

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन में रखा गया है और उसकी हालत स्थिर है। मरीज के नमूनों की जांच राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) में की जा रही है। जांच के परिणाम आने के बाद ही मंकीपॉक्स की पुष्टि हो पाएगी।स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इस मामले को लेकर सभी आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। देश इस तरह की चुनौतियों से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम है।

डरने की जरूरत नहीं: स्वास्थ्य मंत्राल

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इस मामले को लेकर अतिरिक्त चिंता की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि ये मामला नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (NCDC) इस मामले को देख रही है।कहाकि घबराने की कोई बात नहीं है। देश ट्रैवल रिलेटेड ऐसे मामलों से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है। ऐसे मामलों की पहचान के लिए ट्रेसिंग चैनल स्थापित किया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि देश में मंकीपॉक्स के इस नए मामले को लेकर जनता में जागरूकता फैलाना और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की जरूरत है। सभी संबंधित विभाग और एजेंसियां अलर्ट पर हैं और हालात पर करीब से नजर रखी जा रही है।

(WHO)विश्व स्वास्थ्य संगठन अलर्ट

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने हाल के वायरस के प्रकोप को 14 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय चिंता की सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में चिन्हित किया है।स्वास्थ्य संगठन ने इसका ऐलान तब किया है जब हाल ही में इस वायरस के नए वैरिएंट की पहचान की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *