डॉ . गौरव राय के क्लीनिक समेत तीन को किया गया सील

Spread the love

डॉ. गौरव राय के क्लीनिक समेत तीन को किया गया सील

निरीक्षण में नर्सिंग होम व क्लीनिक में मरीजों को देखते मिले डॉ अनुराग सिंह, डॉ एसएन राय, डॉ गौरव राय, डॉ अतुल कुमार

चोरी व सीना जोरी सरकारी डॉक्टर के दिखाने पर मजिस्ट्रेट हुए फायर

बलिया। जिस डाक्टर को जिला अस्पताल के ओपीडी में बैठकर मरीजों का इलाज करना चाहिए, वह डाक्टर निजी क्लीनिक व नर्सिंग होम में बैठकर मरीजों का शोषणरूपी इलाज करते पाए गए। गुरुवार को सीडीओ ओजस्वी राज की जांच में चार डाक्टर अपने-अपने क्लीनिक व नर्सिंग होम में मरीजों की जांच करते हुए रंगे हाथ पकड़े गए।

इसमें एक डॉक्टर अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय दादागिरी पर उतारू हो गए और सीडीओ के साथ पहुँचे सिटी मजिस्ट्रेट को ही सरकारी अस्पताल की खामियां गिनाने में लग गए। इस दौरान जिला अस्पताल रोड में काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।

हमेशा अपनी कारस्तानी को लेकर चर्चा में रहने वाले जिला अस्पताल के डॉक्टरों पर गुरुवार को उस समय शामत आ गई, जब जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार के निर्देश पर सीडीओ व सिटी मजिस्ट्रेट जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुँचे। जहां तैनात चिकित्सक गौरव राय सरकारी अस्पताल के ओपीडी में ताला बंद करके आराम से बाहर अपने निजी क्लीनिक में मरीजों को देखते पाए गए।

अंतत: सीडीओ के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट ने डा. गौरव राय के क्लीनिक को सील करवा दिया। इसके बाद सीडीओ और सिटी मजिस्ट्रेट महावीर अल्ट्रासाउंड पर गए, जहां सरकारी चिकित्सक डॉक्टर अतुल कुमार रंगे हाथ पकड़े गए।

इसके बाद सीडीओ टीम के साथ रत्ना हॉस्पिटल गए। जहां बालरोग विशेषज्ञ डॉक्टर अनुराग सिंह मरीजों को देखते हुए पकड़े गए। इसके अलावा निरीक्षण में जिला अस्पताल में तैनात डॉक्टर एस एन राय भी अपने आवास रूपी क्लीनिक पर मरीजों को देखते हुए पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *