कक्षा आठवीं व 12वी की टीम रही विजयी

Spread the love

कक्षा आठवीं व 12वी की टीम रही विजयी

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर आयोजित हुआ खेल प्रतियोगिता

बलिया। आरके मिशन स्कूल सागरपाली बलिया में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन किया गया। यह महत्वपूर्ण दिवस हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस के उपलक्ष में मनाया जाता है। सर्वप्रथम मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा के पास हॉकी, वॉलीबॉल और अन्य तरह के खेल सामग्री को सुव्यवस्थित ढंग से सजाया गया। तत्पश्चात विद्यालय के उप प्रधानाचार्य प्रदीप सिंह ने प्रतिमा पर फूल अर्पित करते हुए माल्यार्पण किया। कक्षा 11वीं के छात्र आशीष पांडेय ने अपने भाषण के माध्यम से मेजर ध्यानचंद का खेल के प्रति अटूट लगाव और लगन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्तमान परिस्थितियों में खेल हम सबके स्वास्थ्य के लिए कितना आवश्यक है। छात्रों ने अपने करतल ध्वनि से पूरे वातावरण को ऊर्जावान कर दिया।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

विद्यालय के प्रबंधक हर्ष श्रीवास्तव ने फीता काटकर बालीबाल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए अपने प्रेरणादायक शब्दों से खेल के महत्व को बताते हुए छात्रों का उत्साहवर्धन किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के छात्रों की सहभागिता रही। छठवीं से आठवीं के बच्चे प्रतिद्वंदी के रूप में मैदान में उतरे और अपना सफल जज्बा दिखाने का पूरा प्रयास किए। परिणामस्वरूप कक्षा आठवीं के बच्चे विजेता रहे। जिसमें अनिकेत ,दिव्यांश, मनीष वर्मा ,हारुण खान ,अंश यादव, आर्यन आदि छात्र सम्मिलित थे। 9वी सें 12वीं के प्रतिद्वंद्वी टीम को मैदान में उतरते ही दर्शन छात्रों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया। छात्रों ने जमकर अपना हुनर दिखाया। दोनों टीमों का प्रयास देखकर परिणाम तक पहुंचना असंभव लग रहा था। लेकिन विजेता तो किसी एक को ही होना था। परिणाम स्वरुप कक्षा 12वीं के छात्र विजेता रहे। जिसमे आर्यन ,अजीत यादव ,दीपक दुबे ,आदित्य ,प्रभात, हिमांशु ,आदित्य ,उत्कर्ष आदि छात्र सम्मिलित थे। इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन खेल शिक्षिका नसीम फातिमा एवं करमजीत गुप्ता द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *