एसपी से पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

Spread the love

एसपी से पीड़ित ने न्याय की लगाई गुहार

कोर्ट के आदेश के बाद भी पुलिस दर्ज नहीं कर रही मुकदमा

बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के महुलानपार निवासी कविन्द्र नाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि अदालत के आदेश के बावजूद सिकन्दरपुर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। जिसके बाद पीड़ित ने एसपी को पत्रक देकर न्याय की गुहार लगाई है।

WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.26-AM
WhatsApp-Image-2024-03-14-at-8.02.28-AM
My-Fronrt-Baner-5-2048x1280
10
9
8
7
5
4
3
2
1
6
Shadow

पत्रक में आरोप लगाया है कि बीते अप्रैल माह में दादर डिग्री कॉलेज के पास एक सड़क दुर्घटना में मेरे एकलौते पुत्र सूर्य प्रताप सिंह उर्फ गोलू की मौत हो गई थी। एकलौते पुत्र के निधन के सदमे से उबरने के बाद लिखित तहरीर थाने पर दी गई। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन अदालत का दरवाजा खटखटाना पड़ा। न्यायालय के आदेश पर एसआई ने अपनी जांच आख्या 25 जून को अदालत में प्रस्तुत किया। जिसके आधार पर बीते दो अगस्त को मुकदमा दर्ज करने का आदेश न्यायालय द्वारा दिया गया। बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *