
बांसडीह में चार अगस्त को आएंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक
बलिया। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रविवार को बांसडीह तहसील सभागार में जनपद के स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक करेंगे। यह जानकारी बांसडीह एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने दी।
बताया कि उप मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर से लखनऊ के लामार्टिनियर कालेज ग्राउंड से सुबह 10:30 चलकर बांसडीह के नारायनपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय मैदान में बने हेलीपैड पर 12 बजे पहुंचेगा। उप मुख्यमंत्री बांसडीह तहसील सभागार में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। समीक्षा बैठक के बाद ब्लाक परिसर में स्थित पीएचसी बांसडीह का निरीक्षण करेंगे। उपमुख्यमंत्री एक बजकर 25 मिनट पर नरायनपुर हैलीपेड से वापस लखनऊ के लिये रवाना होंगे। विधायक केतकी सिंह ने बताया की डिप्टी सीएम समीक्षा बैठक के साथ ही अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी ने बताया कि उपमुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी की जा रही हैं। डाक बंगला की सफाई के साथ अन्य तैयारी किया जा रहा हैं।