बलिया में पेड़ से टकराकर दो युवकों की मौत

Spread the love

बलिया में पेड़ से टकराकर दो युवकों की मौत

पचखोरा-करम्मर मार्ग पर बकरी से टकराकर हुआ हादसा

बलिया। खेजुरी थाना क्षेत्र के पचखोरा-करम्मर मार्ग पर गुरुवार की सुबह दो युवकों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बता दे कि करम्मर गांव निवासी संतोष पासवान (32) स्व गुलाब चंद्र तथा नरेश भारती (35) स्व. शिव गोविन्द राम गुरुवार की सुबह पचखोरा बाजार से सामान की खरीदारी कर दोनों गांव लौट रहे थे। जैसे ही दोनों करम्मर पुलिया से करीब 100 मीटर आगे बढ़े कि उनकी बाइक के सामने बकरी आ गई। जिसके चपेट में बाइक आ गई और अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *