रोहित राइडर ,शेखर यादव व अंकित यादव के मकान पर चला बुल्डोजर

Spread the love

अपडेट…

रोहित राइडर ,शेखर यादव व अंकित यादव के मकान पर चला बुल्डोजर

पिंडहरा गांव में भी दो आरोपियों के घरों की हुई जांच पड़ताल

बलिया। बांसडीह कस्बा निवासी स्व रोहित पाण्डेय हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के साथ ही शेखर यादव व अंकित यादव के मकान पर मंगलवार को प्रशासन व पुलिस का बुल्डोजर चला। प्रशासन ने रोहित यादव के मकान का पूरा हिस्सा ध्वस्त कर दिया। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ भारी पुलिस बल व पीएसी मौजूद रही।







बता दे कि एसडीएम अभिषेक प्रियदर्शी व सीओ प्रभात कुमार के साथ पंहुचे लेखपाल व पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं की टीम ने आरोपियों के घरों की नाप जोख किया। जिसमें पता चला की राइडर के मकान में सिर्फ आधा ही उसके परिवार की हिस्सेदारी है तथा आधा हिस्सा दूसरे पटीदार का हैं। प्रशासन के बुल्डोजर ने राइडर के पूरा हिस्सा के घर को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके पर एक बुजुर्ग महिला ने कारवाई नहीं करने का अनुरोध किया, लेकिन पुलिस ने समझाकर अलग हटा दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने आरोपी के घर के अवैध हिस्से को चिह्नित किया। प्रशासन ने दरांव गांव के आरोपी रोहित यादव राइडर, शेखर यादव तथा अंकित यादव के घर पर पहुंचकर अतिक्रमण का चिन्हांकन किया और मकान को ध्वस्त किया। वही पड़ोस के उमेश यादव, भूपेंद्र यादव द्वारा मकान को सड़क किनारे तक अतिक्रमण कर किए जाने पर करकट व गुमटी भी बुल्डोजर ने ध्वस्त किया। इस बाबत सीओ प्रभात कुमार ने कहा कि आरोपी के घर पर बुल्डोजर की कार्रवाई की गयी है। यह कार्रवाई समाज में दहशत फैलाने व हत्या की घटना कारित करने वाले आरोपियों के विरुद्ध हुई हैं। जिसमें आरोपी रोहित राइडर, शेखर यादव, अंकित यादव शामिल है। प्रशासन ने पिंडहरा गांव में भी दो आरोपियों के घरों पर जाकर जांच पड़ताल किया। हालाकि प्रशासन ने वहां कोई कार्रवाई नहीं किया। इस मौके पर तहसीलदार निखिल शुक्ल, कोतवाल संजय सिंह के साथ पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहें। बांसडीह-सहतवार मुख्य मार्ग पर बुलडोजर की कार्रवाई से लोगों की भारी भीड़ जमा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *