करेंट की चपेट में आने से युवक की मौत

Spread the love

करेंट की चपेट में आने से युवक कि मौत

बलिया। मनियर क्षेत्र के पिलूई गांव में सोमवार की सुबह विद्युत पोल में लगे अर्थिंग के तार की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
बता दे कि मनियर-सिकन्दरपुर मार्ग पर लगे विद्युत पोल के पास ग्राम पंचायत की कुर्सी रखी गई है। जिस पर बैठने के लिए पिलूई निवासी मोहम्मद यासीन खान 17 वर्ष पुत्र मोहम्मद शाहिल आ रहा था जो विद्युत पोल से जमीन में गाड़े गए अर्थिंग की चपेट में आ गया। जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक के मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। उधर ग्रामीणों का कहना है की इसके पूर्व बिजली विभाग के अधिकारियों व क्षेत्रीय लाइनमैन से अर्थिंग वाले तार में करंट आने शिकायत कई बार की गई। लेकिन किसी ने इसका संज्ञान नहीं लिया। जिसके चलते आज एक युवक को जान गंवानी पड़ी। इस बाबत थानाध्यक्ष मनियर मंतोष सिह ने बताया कि पिलुई में एक युवक कि मौत हुई है। जिसका पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *