जिले के प्रमुख शिवालयों में रंग रोगन व साज-सज्जा कार्य जोरो पर

Spread the love

जिले के प्रमुख शिवालयों में रंग रोगन व साज-सज्जा कार्य जोरो पर


कल बाबा भोले नाथ के भक्त गंगा में डुबकी लगाकर रवाना होंगे बैद्यनाथ धाम

शनिवार को कुछ कांवरियों का जत्था बाबाधाम के लिए हुआ रवाना

बलिया। 22 जुलाई से सावन माह आरम्भ होगा। इसको लेकर बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, गोला धाम स्थित कैलास धाम मंदिर, बाबा भृगु नाथ मंदिर समेत जनपद के प्रमुख शिवालयों में रंग रोगन व साज-सज्जा का कार्य तेजी से चल रहा है। सावन माह के पहले दिन भोले नाथ के भक्त गंगा नदी से जल भरकर बाबा बालेश्वर नाथ एवं बाबा भृगु का दर्शन पूजन कर बैद्यनाथ के लिए रवाना होंगे। वहीं कुछ कांवरियों का जत्था शनिवार को बाबा बैद्यनाथ के लिए रवाना हुआ।
नगर के बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर, गोला रोड स्थित कैलास धाम मंदिर व भृगु मंदिर को प्राकृतिक व अप्राकृतिक फूल-मालाओं से सजाया जा रहा है। इसके
अलावा विद्युत झालर एवं ध्वनि यंत्र लगाए जा रहे है। इस दौरान भक्तों को कोई परेशानी न हो उसके लिए अलग-अलग महिला व पुरुष प्रवेश व निकास द्वारा
बनाए जा रहे है। बाबा बालेश्वर मंदिर के अंदर व बाहर बैरियर लगाए जा रहे है। सावन माह के पहले दिन बाबा भोले नाथ के दिन शिवरामपुर व कीनाराम घाट, पचरूखिया, मझौवा, भरौली गंगा घाट आदि पर आस्था की डुबकी लगाकर बाबा भोले नाथ का जलाभिषेक व पूजन कर बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *