
बलिया में बांसडीह कोतवाली के सामने दिनदहाड़े युवक की हत्या
फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम
सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने टीम किया गठित

बलिया। खबर यूपी के जनपद बलिया के बांसडीह कोतवाली गेट के सामने की है, जहां दिनदहाड़े शनिवार की सुबह करीब 10 बजे फिल्मी स्टाइल में बदमाशों ने टांगी, गड़ासा व धारदार हथियार से हमला कर रोहित पांडेय 22 वर्ष पुत्र दीपन पांडेय निवासी मृगिणी टोला कस्बा बांसडीह की हत्या कर दिया। जबकि अन्य दो घायल हो गए दिया। घटना के बाद अफरा- तफरी मच गई। उधर घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सहतवार रोड की तरफ भाग गए। घटना के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया और आरोपियों की तलाश में जुट गई। मृतक के चचेरे भाई के तहरीर पर पुलिस ने सात नामजद और कुछ अज्ञात के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरु कर दिया है।

तहरीर में मृतक के भाई राजेश कुमार पांडेय पुत्र उदय नरायण पांडेय कस्बा बांसडीह (मृगिणी टोला) ने उल्लेख किया है कि शनिवार की सुबह करीब 10 बजे के आस पास अपने भाई रोहित पांडेय के साथ सब्जी खरीदने के लिए बासडीह कोतवाली के सामने आया था। जहां सब्जी ले ही रहा था कि पहले से घात लगाए रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टे लाल यादव, शेखर यादव पुत्र कमलेश यादव, बागी यादव पुत्र राजा यादव, अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासीगण दरांव थाना बांसडीह, जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोंड़, प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण पिण्डहरा थाना बाँसडीह तथा निशान्त सिंह उर्फ निक्कू पुत्र स्व अरुण सिंह निवासी शीतल दवनी थाना बाँसडीह रोड व कुछ अज्ञात लोग अचानक टांगी-गड़ासी तथा धारदार हथियार से मेरे भाई रोहित पांडेय के ऊपर वार करने लगे। जिसके बाद जान बचाकर बांसडीह कोतवाली में भागे। जहां से खींचकर इन लोगों ने कोतवाली गेट पर ताबड़तोड़ वार कर मृत जान छोड़कर भाग गए।मुझे और मेरे भाई को वहाँ से लोग उठाकर प्राथमिक स्वास्थ केन्द्र बाँसडीह ले गये। वहाँ मेरे भाई को डाक्टर ने जिला चिकित्सालय बलिया भेज दिया। जहाँ चिकित्सक ने मेरे भाई को मृत घोषित कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टे लाल यादव, शेखर यादव पुत्र कमलेश यादव, बागी यादव पुत्र राजा यादव, अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासीगण दरांव थाना बांसडीह, जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोंड़, प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासीगण पिण्डहरा थाना बाँसडीह तथा निशान्त सिंह उर्फ निक्कू पुत्र स्व अरुण सिंह निवासी शीतल दवनी थाना बाँसडीह रोड के विरुद्ध नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जगह जगह दबिश देना शुरू कर दिया है। इस बाबत पुलिस अधिक्षक देव रंजन वर्मा ने बताया कि लड़कों के बीच आपसी रंजिश चल रही थी। जिसको लेकर कुछ युवकों ने रोहित पाण्डेय नाम के लड़के को धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें रोहित पाण्डेय घायल हो गया और उसको हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है। आरोपी जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

रोहित यादव पर पहले से दर्ज है आधे दर्जन मुकदमें
सिपाही के सामने ही कुल्हाड़ी लेकर एक लड़के को दौड़ाया था रोहित
बलिया। मृतक के चाचा अजय कुमार पांडेय ने बताया कि रोहित यादव उर्फ राइडर और मेरे भतीजे रोहित पाण्डेय के बीच कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। इसके अलावा रोहित के दोस्त आर्यन पर रोहित यादव ने कुल्हाड़ी से एक साल पहले हमला किया था। इसमें पुलिस ने धारा 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कर कोरम पूरा कर लिया था और पैसा लेकर रोहित राइडर को किसी तरह से बचा लिया था। रोहित यादव के ऊपर पांच-छह मुकदमा पहले से दर्ज है। बताया कि गुरुवार को रोहित राइडर ने एक लड़के को कोतवाली में तैनात धीरज मौर्य सिपाही के सामने ही कुल्हाड़ी लेकर दौड़ाया था। लेकिन सिपाही ने बचाने का प्रयास नहीं किया। किसी तरह लड़का अपनी जान बचाया। आज शनिवार को रोहित पाण्डेय पर कोतवाली गेट के सामने धारदार हथियार से हमला कर मौत के घाट उतार दिया।


माता पिता का इकलौता पुत्र था रोहित
बलिया। बांसडीह कोतवाली के सामने जिस युवक की निर्ममता से हत्या हुई वह अपने मां बाप का इकलौता पुत्र था। उसकी एक बड़ी बहन है जिसकी शादी हो चुकी है। ऐसे में इस घटना के बाद उसके परिवार में बिल्कुल अंधेरा छा गया है। घटना के बाद पूरा परिवार शोकाकुल होकर स्तब्ध है। सुबह सात बजे हंसते खेलते घर से निकले रोहित के मौत की खबर दस बजे घर तक पहुचीं तो दरवाजे पर भीड़ एकत्र होने लगी। इस दौरान तक घरवालों को इसकी जानकारी नही थी। लेकिन इस अनहोनी की आहट जैसे ही उन्हें मिली पूरा घर पीड़ा भरी चीत्कार से गूंज उठा।

सभी दुकानों बंद करा दिया गया
बलिया। क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली तिराहे से बांसडीह चौराहे की समस्त दुकानों को बंद करा दिया गया। चप्पे—चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

आसपास के लोग बने रहे मूकदर्शक
बलिया। शनिवार की सुबह स्थानीय कोतवाली के समाने दिन दहाड़े युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या से हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीच सड़क मार्ग पर हमलावर द्वारा युवक पर ताबड़तोड़ चलाए जा रहे धारदार हथियार से युवक लहूलुहान हो गया। किसी की हिम्मत नहीं हो रही थी की घटना को रोक सके, आसपास के लोग मूकदर्शक बने रहे किसी की साहस नहीं हुई की हमलावर से युवक को बचाया जा सके।
इनसेट….
क्या बोले एसपी
बलिया। घटना के बाद कोतवाली में पहुंचे एसपी ने पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तार हेतु टीम गठित कर आरोपियों पर कड़ी कार्यवाही सहित एनएसए लगाने साथ संबंधित बीट के लापरवाह पुलिस कर्मियों पर निलंबन सहित विभागीय कार्यवाही करने की बात कही।

सिपाही धीरज व असलम पर संलिप्तता का लगाया आरोप
बलिया। मृतक रोहित पांडेय के परिजनों ने बांसडीह कोतवाली के सिपाही धीरज मौर्य व असलम पर घटना में संलिप्त होने का आरोप लगाया है। कहा कि ये लोग रोहित यादव उर्फ राइडर को संरक्षण देने का काम करते थे। इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया।

*जून माह में दोनों पक्षों में हुई थी मारपीट*
दोनों पक्षों की ओर से दर्ज हुआ था मुकदमा
बलिया। बांसडीह कोतवाली के राजागांव खरौनी में 22 जून 2024 को रोहित यादव उर्फ राइडर तथा रोहित पांडेय के गोल के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले में पुलिस ने लीलावती देवी पत्नी स्व राजेश्वर सिंह निवासी रामपुर कला (पोखरेण्डा) थाना बांसडीह जनपद बलिया की तहरीर पर रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुटेलाल समेत सात के विरुद्ध नामजद और 10 अज्ञात के विरुद्ध संबंधीत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। जबकि शिवम सिंह पुत्र अंजनी सिंह निवासी बकवा के तहरीर पर रोहित पांडेय सहित छह लोगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा दर्ज मिया था ।

पीड़ित को विधायिका ने बढ़ाया ढाढ़स
बलिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्रीय विधायिका केतकी सिंह पीड़ित परजिनों के घर गई और उन्हें ढाढ़स बढ़ते हुए सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। कहाकि इसमें जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा।