कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी को दिलाई गई शपथ

Spread the love

कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारी को दिलाई गई शपथ

बलिया। जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में गुरुवार को जिला कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने किया।

शपथ ग्रहण समारोह में सम्बोधित करते हुए श्रीपाठक ने कहा कि आज तो शपथ ग्रहण हुआ है। इसमें अगले कुछ दिनों में 100 दिन का कार्यक्रम लेकर हम सबको चलना पड़ेगा। जिससे कांग्रेस जन-जन तक पहुंच सके। कहा कि संगठन जब तक गांव गांव तक नहीं पहुंचता तब तक संगठन का कोई मतलब नहीं है।उन्होंने अपना सौ दिन के कार्यक्रम नवनियुक्त पदाधिकारियों के समक्ष रखा। शपथ ग्रहण समारोह में बोलते हुए विशिष्ट अतिथि पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद तिवारी ने कहा कि संगठन बिना कार्यकर्ताओं के रीढ़ विहिन हड्डी के समान है। आज लोकसभा चुनाव में कांग्रेस छह सीट जीती है और आठ से दस ऐसे सीट रहे हैं जहां हम कम वोटो के अंतर से हारे हैं। 2027 के होने वाले चुनाव में हम अपने मेहनत और लगन के बल पर गठबंधन में अधिक सीटों के लिए दबाव बना सकते हैं। यह संगठन के बल पर हो सकता है। सभा को संबोधित करने वालों में श्री पुनीत पाठक प्रदेश प्रवक्ता मकसूद आलम प्रदेश सचिव, जैनेंद्र पांडेय प्रदेश सचिव, अभिनव तिवारी गोलू अध्यक्ष युवक कांग्रेस, लल्लू सिंह, हीराराम पूर्व प्रधान आदि रहे। इस मौके पर सिद्धनाथ तिवारी, रामेश्वर तिवारी, शंकर शरण, सूर्यकांत यादव, इस्लाह, रहमान, अबुल फैज इत्यादि लोग उपस्थित रहे। संचालन अभिजीत तिवारी सत्यम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *