ताजिया जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, चार बच्चे हुए घायल

Spread the love

ताजिया जुलूस के दौरान गिरा छज्जा, चार बच्चे हुए घायल

बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के भरत छपरा गांव में बुधवार को ताजिया जुलूस के दौरान मकान का छज्जा गिरने से चार बच्चे घायल हो गए। आसपास के लोगों ने सभी घायल बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा पहुंचाया, जहां एक की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि बुधवार को मुहर्रम की ताजिया जुलूस निकला हुआ था। जैसे ही ताजिया मुटुर वर्मा के घर के सामने पहुँचा वैसे ही घर के छज्जे से गुजर रहा बिजली का तार उठाने के दौरान जर्जर छज्जा गिर पड़ा। जिसमें ताजिया देखने के लिए खड़े आर्यन वर्मा (10) पुत्र मुटुर वर्मा, परी (10) पुत्री अशोक वर्मा, शिवांगी (11) पुत्री राजेश वर्मा, छोटक (7 वर्ष) पुत्र गोपीचंद घायल हो गए। इसमें आर्यन की हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनबरसा में चल रहा है। जबकि अन्य का इलाज रानीगंज बाजार के एक निजी चिकित्सक के यहां हो रहा है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *