अवलेश सिंह बने सपा के राष्ट्रीय सचिव

Spread the love

अवलेश सिंह बने सपा के राष्ट्रीय सचिव


बलिया। फेफना विधानसभा क्षेत्र के गंगहरा गांव निवासी अवलेश सिंह को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा बुधवार को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोगों ​सहित गांव तथा सपा के तमाम कार्यकर्ताओं में हर्ष है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अवलेश सिंह पहले भाजपा में थे, विचारों का मेल नहीं खाया तो फिर जदयू में चले गए, यहां भी प्रदेश स्तर पर विभिन्न पदों पर रहने के बाद अभी कुछ महीना पहले सपा में शामिल हुए थे। तभी से कयास लगाया जा रहा था कि अवलेश सिंह सपा में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आखिरकार अखिलेश यादव ने अवलेश सिंह को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल करने के साथ राष्ट्रीय सचिव जैसे अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *