अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बलिया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

Spread the love

अपर मंडल रेल प्रबंधक ने बलिया रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण

कार्यदायी संस्था को मानक के अनुरूप व समय से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश

बलिया। अमृत भारत योजना के अन्तर्गत बलिया रेलवे पर 34.93 करोड़ की लागत से चल रहे विकास कार्यो की प्रगति का निरीक्षण, संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों की काउंसलिंग तथा पुनर्विकास योजना में प्रयुक्त निर्माण सामग्रियों की गुणवत्ता का परीक्षण अपर मंडल रेल प्रबंधक(इन्फ्रा) रोशन लाल यादव ने मंगलवार को किया।
अपर मंड़ल रेल प्रबंधक इन्फ्रा ने संरक्षा से जुड़े रेल कर्मचारियों की काउंसलिंग की जानकारी प्राप्त की। तदुपरांत बलिया स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और कार्य को तीव्र गति से कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही बलिया के स्टेशन परिसर में चल सुन्दरीकरण एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों गति बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने प्लेटफार्म संख्या एक पर निर्माणाधीन यात्री प्रतीक्षालयों, कार्यालयों एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों समेत प्लेटफार्म के सरफेस सुधार, शेड परिवर्तन एवं पत्थर लगाने के कार्यों का निरीक्षण किया और सम्बंधित को दिशा निर्देश दिया। कार्यदायी संस्था के अधिकारीयों को निर्देश दिया की सभी कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ समय सीमा में पूरा करें। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल इंजीनियर प्रथम ऋषि श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल सिंगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर रजत प्रिय, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, मंडल परिचालन प्रबन्धक रुपेश कुमार,मंडल विद्युत इंजीनियर रामदयाल, सहायक मंड़ल परिचालन प्रबंधक हीरा लाल,सहायक मंडल इंजीनियर(गतिशक्ति) एसके मोइत्रा सहित वाराणसी मंडल के शाखा अधिकारी सहित वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *