कार की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

Spread the love

कार की टक्कर से चाचा की मौत, भतीजा घायल

मालदह पुलिस चौकी के पास हुआ हादसा

बलिया। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के मालदह पुलिस चौकी के समीप कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। घायल युवक को मऊ ले जाया गया, जहां इलाज चल रहा है।

सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के बसारिखपुर निवासी जियाउल (48) पुत्र स्व. मुमताज अपने भतीजे नूर आलम (40) के साथ गुरुवार की दोपहर बेल्थरारोड जा रहे थे। अपराह्न करीब एक बजे मालदह पुलिस चौकी के समीप सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गम्भीर रूप से घायल हो गए। आस-पास के लोगों ने दोनों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचवाया, जहां चिकित्सकों ने जियाउल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्राथमिक उपचार के बाद नूर आलम को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हालांकि, बेहतर इलाज के लिए परिजन नूर आलम को मऊ लेकर चले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *