आंधी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत 

Spread the love

आंधी में पलटी नाव, मल्लाह की मौत 

हल्दी। थाना क्षेत्र के गायघाट पर एक अधेड़ मल्लाह की गुरुवार की भोर में गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के प्रबोधपुर गांव निवासी उमाशंकर साहनी (55 ) पुत्र श्रीकिशुन साहनी रोज की तरह बुधवार को भी गंगा नदी में मछली पकड़ने गए थे। उनके साथ दो लोग और थे। तीनों डेंगी (छोटी नाव) पर सवार होकर मछली पकड़ने के लिए नदी में जाल डालकर नाव में ही सो गए। गुरुवार की भोर में अचानक आंधी आई तो नाव पलट गई। तीनों गहरे पानी में चले गए, लेकिन उसमें से उत्तम साहनी और उनका गोपालगंज निवासी एक मित्र किसी तरह तैरकर नदी के उस पार बिहार की तरफ बाहर निकल गए। वहीं उमाशंकर गंगा नदी में डूब गए। गुरुवार की सुबह मल्लाहों ने उसी स्थान पर तलाश की तो उमाशंकर का शव मिला। इसकी जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। उनके दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *