सीआरपीएफ एसआई की हीट वेव से मौत

Spread the love

सीआरपीएफ एसआई की हीट वेव से मौत

पैतृक गांव शव पहुँचते ही मचा कोहराम

95 बटालियन वाराणसी के एसी समेत जवानों ने पुष्प गुच्छ चढ़ाकर किया नमन

214 बटालियन जम्मू कश्मीर में एसआई के पद पर थे तैनात

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी रामायण प्रसाद 55 वर्ष पुत्र स्व श्रीराम प्रसाद की हीट वेव से वाराणसी स्टेशन पर रविवार की रात करीब एक बजे मौत हो गई। सूचना पर पहुँची जीआरपी ने परिजनों को घटना से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जैसे ही सीआरपीएफ जवान का शव सोमवार की शाम गांव पहुँचा वैसे ही परिवार सहित आमजन की आंखे नम हो गई। इस दौरान सीआरपीएफ 95 बटालियन वाराणसी के असिस्टेंट कमांडर हनुमान प्रसाद, इंस्पेक्टर अमित कुमार तथा फेफना के सब इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने सीआरपीएफ जवान के शव पर पुष्प गुच्छ चढ़ाकर नमन किया।

मिली जानकारी के अनुसार फेफना थाना क्षेत्र के मिड्ढा गांव निवासी रामायण प्रसाद जम्मू-कश्मीर स्थित सीआरपीएफ 214 बटालियन में सब इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे। जम्मू में हुए आतंकी हमले में ड्यूटी करने के बाद अवकाश लेकर अपने गांव आ रहे थे। जैसे ही ट्रेन लखनऊ पहुँची कि उनकी अचानक हीट वेव के कारण तबियत बिगड़ गई। जिसकी सूचना उन्होंने अपने घर वालों को दी। वह किसी तरह वाराणसी स्टेशन पर पहुँचे, जहां बेहोश होकर गिर गए। जिससे उनकी मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन वाराणसी के लिए रवाना हो गए। जहां से पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुँचा पत्नी सहित पूरा परिवार दहाड़े मारकर रोने लगा। मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है। जिसमें से दो पुत्र व पुत्री की शादी कर चुके है। जवान अपने तीन भाई व एक बहन में सबसे बड़े थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *