रवींद्र ने बीजेपी अध्यक्ष संजय व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी को हार का ठहराया जिम्मेदार

Spread the love

रवींद्र ने बीजेपी अध्यक्ष संजय व राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी को हार का ठहराया जिम्मेदार

बीजेपी अध्यक्ष संजय है सपा के एजेंट: रवींद्र

राजभर वोटरों पर ओपी राजभर की पकड़ हुई कम

मुद्दा विहीन रहा 2024 का लोकसभा चुनाव

बलिया। सलेमपुर लोक सभा सीट से दो बार लगातार बीजेपी से सांसद रहे रविन्द्र कुशवाहा ने अपने हार का जिम्मेदार यूपी सरकार में देवरिया से राजमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम और बलिया के जिलाध्यक्ष संजय यादव को ठहराया है। उन्होंने दोनों लोगों पर मंडल अध्यक्षों से लेकर कार्यकर्ता तक को भड़काने का आरोप लगाया है। जिनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कहाकि प्रत्याशियों को हराने के पीछे प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को कमजोर करने की साजिश है। ऐसे जिलाध्यक्ष को तुरंत पद से हटा देना चाहिए। यह जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी का एजेंट है। यह जब पांच साल विधायक रहा तो केवल एक विशेष वर्ग के लिए काम किया और अब भी काम कर रहा है। प्रदेश संगठन की टीम यूपी के सभी हारी हुई सीटों की जांच करने बलिया भी आ रही है।कहाकि करीब 3500 वोट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रमाशंकर राजभर से चुनाव हार गए। वही मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर कहाकि घोसी में 170000 वोट से उनके बेटे अरविंद का हारना यह दरसाता है कि उनकी पकड़ राजभर वोटरों पर कम हुई है। कहाकि प्रदेश संगठन की टीम बलिया हार की वजह जानने आ रही है। उनके सामने वह पूरी बात बताएंगे। कहाकि 2024 का लोकसभा चुनाव मुद्दा विहीन चुनाव हुआ। इस चुनाव में कोई मुददा नही बन पाया। यही कमी रह गई। इसलिए ऐसा परिणाम आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *