विद्युत कर्मचारी को मारपीट कर किया घायल

Spread the love

विद्युत कर्मचारी को मारपीट कर किया घायल
बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के नहर कॉलोनी के पास शनिवार को शाम कुछ लोगों ने विद्युत कर्मचारी व उनके मित्र को मारपीट कर घायल कर दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति के चलते चिकित्सक ने विद्युत कर्मी को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक नामजद और अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मऊ जिले के बहरीपुर थाना मधुबन निवासी प्रशांत कुमार 28 वर्ष अवायां विद्युत उपकेंद्र पर एसएसओ पद पर तैनात हैं। शनिवार को वह अपराह्न नहर कॉलोनी स्थित आवास से अपने मित्र दिलीप यादव 23 वर्ष के साथ बाइक से बाजार जाने के लिए निकले। इस दौरान वहां पहले से मौजूद लोगों ने एसएसओ और उनके मित्र को मारपीट कर घायल कर दिया। सीएचसी से एसएसओ को गंभीर स्थिति के चलते जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक उभांव विपिन सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर एक नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *