
आप रोजाना करें योग सदा रहेंगे निरोग: DM
डीएम ने योग सप्ताह का किया शुभारंभ
बलिया। आयुष विभाग द्वारा चंद्रशेखर उद्यान में आयोजित योग सप्ताह शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने महर्षि पतंजलि की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया। यहां पर योग प्रशिक्षक द्वारा विभिन्न आसनों का योगाभ्यास कराया गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दसवें अंतराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन 21 जून को होना है।
इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि लोग इस आधुनिक जीवन में बहुत व्यस्त है, जब मस्तिष्क को आराम नहीं मिलता तो यह योग ही हमारे मस्तिष्क को 8 घंटे की नींद जितना आराम देता है, योग द्वारा कई प्रकार की न्यूरो बीमारियों को ठीक होते देखा गया है और आजकल के युग में न्यूरो बीमारियों से ग्रसित लोग योग को ज्यादा महत्व देते हैं। क्योंकि योग उन्हें एक प्रकार से बीमारी से सुकून प्राप्त करवाता है। योग में बताए गए आसन हमारे शरीर की सभी नसों और तंत्रिकाओं को खींचती है। जिनसे हमारी नसें सही रूप से कार्य कर सकें। योग में अलग अलग आसन मस्तिष्क के अलग अलग तंत्रिकाओं को सक्रिय करती है और उन्हें ठीक करती है। यह एक बहुत सटीक कारण है की अन्य देशों में योग को क्यों एकदम से अपना लिया। क्योंकि वो यह जानते है की योग बहुत कारगर है मानव शरीर को स्वस्थ रखने हेतु। इसीलिए योग आधुनिक जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं। इस मौके पर सीडीओ ओजस्वी राज, परियोजना निदेशक उमेश मणि सहित अन्य अधिकारी एवं आम नागरिक मौजूद रहे।