डॉक्टर से की गाली-गलौज व हाथापाई, रेफर करने पर भड़का मरीज का पति

Spread the love

डॉक्टर से की गाली-गलौज व हाथापाई, रेफर करने पर भड़का मरीज का पति

बलिया। सीएचसी बांसडीह पर घायल महिला को जिला अस्पताल रेफर करने पर उसके पति ने डॉक्टर के साथ गाली-गलौज, हाथापाई और जान से मारने की धमकी दी। डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में तैनात डा वीर बहादुर ने पुलिस को दी तहरीर में उल्लेख  किया है कि 23 नवंबर को कस्बे के वार्ड नंबर दो निवासी चंदन भारती अपनी घायल पत्नी को लेकर सीएचसी पहुंचे थे। डॉक्टर और उनके सहयोगी महिला का उपचार, मरहम-पट्टी व टांके लगा रहे थे। महिला की चोट गंभीर होने के कारण रक्तस्राव नहीं रुक रहा था। इस स्थिति में उसे जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। रेफर करने की बात पर पति चंदन भारती नाराज हो गया और डॉक्टर के साथ गाली-गलौज व हाथापाई करने लगा। आरोप है कि जाते समय उसने डॉक्टर को जान से मारने की धमकी भी दी। डॉक्टर ने घटना की लिखित सूचना उसी दिन पुलिस को दी थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *